Friday, March 31, 2023
HomeUttarakhandक्यों हारे हम भाजपा से,खुले साफ दिल से बया किया विधायको ने...

क्यों हारे हम भाजपा से,खुले साफ दिल से बया किया विधायको ने देखे

खबर संसार हल्द्वानी। स्वराज्य आश्रम में हो रहा मंथन क्यों पिछड़े हम भाजपा से। जी हा खुले दिल से कारण गिना रहे करन महारा,सुमित ह्रदेश,यशपाल आर्य,भुवन कापड़ी,आदेश चौहान। जी हा आज स्वराज्य आश्रम में खुलकर दिल्ली हाईकमान से आए बड़े पदाधिकारियों के समक्ष इस पर सुझाव और मार्गदर्शन के लिए मंथन हुआ।

संजीव आर्य ने कहा की महिलाएं अधिक से अधिक जोड़ी जाए पार्टी में। भाजपा इस बात को।पकड़ रही है। उन्होंने कहा की परिवार का भले ही एक मेंबर बनाए,लेकिन बाहर के परिवार ज्यादा से ज्यादा जोड़े। हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदेश ने कहा की अनुशासन हीनता के कारण हम लोग चुनाव में बहुत कम सीट जीत पाए। अधिकांश ने अनुशासन हीनता की है शायद कुछ मुझसे भी हुई हो। इधर आदेश चौहान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा की कांग्रेस में हो ये रहा था की उन्ही के पार्टी के लोग चाह रहे थे की ये हार जाए लेकिन सरकार कांग्रेस की बन जाए। इसी सोच के कारण इस बार हम पिछड़े है।

खटीमा के चर्चित विधायक भुवन कापड़ी ने कहा की सदस्यता अभियान में तेजी लानी चाहिए। सदस्यों को कुछ फायदा जरूर दिखना और होना चाहिए। जनता के बीच प्रत्याशी को हमेशा रहनी चाहिए। कांग्रेस को हम सबने लगकर उठाना है। जमीनी कार्यकर्ता का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वो ग्राउंड जीरो का वर्कर होता है। कारण महारा ने कहा की पार्टी प्रत्याशी को समय ही नहीं मिला की वो अपनी विधानसभा में समय दे सके। क्योंकि मात्र 13 दिन में 150 से अधिक बूथ पर जाना पॉसिबल ही नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular