खबर संसार नई दिल्ली।मुर्मू महामहिम 64 प्रतिशत मतों से मनोनित। जी हा 64 प्रतिशत मत के साथ मुर्मू राष्ट्रपति मनोनित। 25जुलाई को लेंगी शपथ। इधर विपक्ष के नेता यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत मत मिले। और उन्होंने अपने बयान में कहा वो विपक्ष को एकजुट करने में सफल रहे। हालाकी उनकी जीत नहीं हुई,लेकिन उन्होंने कहा देश में जिस तरह भाजपा ने ई डी,सीबीआई का उपयोग कर माहोल बना रखा है। वे विपक्ष को उस लिहाज से एक सूत्र में पिरो पाए,संतुष्ट है।
मुर्मू महामहिम 64 प्रतिशत मतों से मनोनित
इससे पूर्व राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ा झटका लगा है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ी जीत हासिल की है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं.
बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के शुरू से ही जीतने की उम्मीद थी. द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला. जिसने विपक्षी दलों और यहां तक कि यूपीए खेमे के अंदर भी दरार को उजागर कर दिया है, लगभग आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया.